फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ोलीकांड मामले में पुलिस ने पकड़ा आरोपी

ोलीकांड मामले में पुलिस ने पकड़ा आरोपी

Wed, 11 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ोलीकांड मामले में पुलिस ने पकड़ा आरोपी
गोली मार कर बेटे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

घटना में इस्तेमाल की गई बंदूक भी की बरामद
थुरल पंचायत के घुड़ गांव में सोमवार देररात हुआ था गोलीकांड
अमर उजाला ब्यूरो
थुरल (कांगड़ा)। पुलिस थाना थुरल के तहत सोमवार देर रात गोली मार कर बेटे की हत्या करने के आरोपी में पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई बंदूक भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात थुरल पंचायत के घुड़ गांव में दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त कमलजीत पर अपने बेटे लक्की उम्र 33 को गोली मारने की घटना सामने आई थी। घटना के समय घर पर कमलजीत उसकी पत्नी मनोरमा और बेटा लक्की मौजूद थे। पुलिस के अनुसार बेटे को गोली मारने के बाद पिता ने स्वयं ही 108 नंबर पर फोन कर इसकी जानकारी दी थी। घटनास्थल के आसपास कई घर हैं, लेकिन आरोपी के घर में होने वाली रोज की कलह के कारण लोगों ने उनके घर हुई लड़ाई को गंभीरता से नहीं लिया। लोगों ने गोली चलने की घटना को आईपीएल मैच की जीत की खुशी में पटाखे फोड़ना समझा। उधर, पुलिस थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने बताया कि आरोपी कमलजीत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

बाक्स
सास-ससुर पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
स्थानीय पंचायत के गांव घुड में सोमवार देर रात को हुए गोलीकांड में मृतक लक्की राणा की पत्नी रजनी तीन साल से अपने मायके में रहती है। उसका सात साल का बेटा भी है, जो उसके साथ ही रहता है। रजनी का आरोप है कि उसके सास और ससुर उसे प्रताड़ित करते थे। इस वजह से वह अपने मायके में रहती हैं। अब उसके पति को गोली से मार डाला गया। घटना के बाद रजनी को उसके माता-पिता ने सुरक्षा की दृष्टि से ससुराल भेजने से इनकार कर दिया है। हालांकि लड़के के गांव से तीन चार व्यक्ति भ्रांता पंचायत की प्रधान बिशंबरी देवी को लेकर रजनी के घर पहुंचे। मृतक का अंतिम संस्कार करने के लिए उनको ससुराल ले जाने की मांग की, लेकिन लड़की के पिता अमर सिंह और माता विद्या देवी ने बेटी को भेजने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed