फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   आयुर्वेदिक की दुकान में मिली एलोपेथी दवाईयां

आयुर्वेदिक की दुकान में मिली एलोपेथी दवाईयां

Sat, 12 Jan 2019 12:13 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
आयुर्वेदिक की दुकान में मिली एलोपेथी दवाईयां
आयुर्वेदिक दवा की दुकान में मिलीं एलोपेथी दवाइयां
विज्ञापन

बैजनाथ(कांगड़ा)। पपरोला बाजार में आयुर्वेदिक दवाइयों की दुकान में बिना अनुमति के बेची जा रहीं एलोपेथी दवाइयां पकड़ी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को दवाइयों की दुकान का निरीक्षण किया। विभाग की टीम ने यह दवाइयां कब्जे में ले ली हैं। विभाग ने यह कार्रवाई शिकायत के आधार पर की है। हालांकि, दुकान से प्रतिबंधित दवाइयां नहीं मिली हैं।

ड्रग इंसपेक्टर प्यार चंद ने बताया कि पपरोला बाजार में कुछ समय पूर्व ही आयुर्वेदिक दवाइयों का लाइसेंस लेकर व्यक्ति ने दुकान शुरू की थी। लेकिन, दुकानदार के पास एलोपेथी दवाइयां बेचने का लाइसेंस नहीं है। ऐसे में बिना अनुमति के एलोपेथी दवाइयां रखने पर विभाग ने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि विभाग को इस संबंध में शिकायत मिली है। एलोपेथी दवाइयों को कब्जे में लिया गया है और कानून के तहत आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed