फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कार-बाइक भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल

कार-बाइक भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल

Sun, 23 Dec 2018 12:15 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
कार-बाइक भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल
लंबागांव (कांगड़ा)। जयसिंहपुर हारसीपत्तन मार्ग पर एक ऑल्टो कार (एचपी-56-8322) और बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक जयसिंहपुर से हारसी की ओर जा रहा था, जबकि बाइक सवार युवक जयसिंहपुर की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन

कार और बाइक की जोरदार टक्कर के कारण बाइक चला रहे अक्षय (22) पुत्र आत्मा राम और राम कुमार (18) पुत्र राजकुमार निवासी संसाई को सिर-बाजू और टांगों में चोटें आई हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। कार चालक राहुल को हादसे में कोई भी चोट नहीं आई है। पुलिस थाना लंबागांव के एएसआई गुलशन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed