फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   भवारना के इलाकों में कर्नाटक पुलिस की दबिश

भवारना के इलाकों में कर्नाटक पुलिस की दबिश

Sun, 21 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
भवारना के इलाकों में कर्नाटक पुलिस की दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डरोह (कांगड़ा)। कर्नाटक पुलिस का विशेष दल तीन दिन से इलाके में डेरा डाले हुए है। पुलिस दल यहां लाखों रुपये की हेराफेरी के मामले की तफ्तीश करने पहुंचा हुआ है। तीन दिन से खाक छान रहे इस दल के हाथ अभी खाली हैं। अपनी जांच में किसी प्रकार की मिलीभगत न हो, इसलिए स्थानीय पुलिस को भी इस मामले से दूर रखा जा रहा है।
कर्नाटक पुलिस का एक विशेष दस्ता अपने राज्य में लाखों रुपये की धोखाधड़ी के दर्ज मामले को सुलझाने के लिए उपमंडल पालमपुर पहुंची हुई है। उनके अपने राज्य में एक एल्युमिनियम से भरा एक ट्रक जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है, चालक ने गायब कर दिया था। यह मामला दर्ज हुआ और ट्रक को एल्युमिनियम सहित गायब करने में कुछ हिमाचली लोगों के इसमें संलिप्त होने का सुराग भी पुलिस के हत्थे लगा है। कर्नाटक पुलिस की छानबीन में एक व्यक्ति सामने आया जिसने पुलिस पूछताछ में पालमपुर उपमंडल के भवारना और पंचरुखी थाना क्षेत्र के कुछ लोगों के शामिल होने की शंका जाहिर की है। इसी सिलसिले में कर्नाटक पुलिस का एक दल क्षेत्र डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन

शुक्रवार को इस दल ने पालमपुर उपमंडल के भवारना और पंचरुखी पुलिस की मदद से डरोह के साथ लगते कुछ ठिकानों पर भी दबिश दी थी,लेकिन उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा। यह दल शुक्रवार के बाद स्थानीय पुलिस की मदद के बिना ही अपने स्तर पर इलाके के कई ठिकानों में गुप्त तरीके से पूछताछ कर रहा है। इसी कड़ी में रविवार को इस दल ने पुढ़वा ,बलोटा, भवारना, गढ़ जमूला, खैरा ओर भाडल देवी सहित कई गांवों में दबिश दी। खास कर इन इलाकों में रह रहे प्रवासी लोगों से गहनता से पूछताछ की। बाहरी पुलिस दल की ओर से इस तरह की गहन पूछताछ से इलाके के लोगों में चर्चा के बाजार गर्म हैं। पालमपुर उपमंडल में ऐसे हजारों प्रवासी मजदूर हैं जो बिना किसी पंजीकरण के यहां रह रहे। डीएसपी पालमपुर राजिंद्र शर्मा ने कर्नाटक पुलिस के एक दल किसी मामले की छानबीन बारे यहां आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed