फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पांच दिन से लापता लड़के का सुजानपुर में मिला शव

पांच दिन से लापता लड़के का सुजानपुर में मिला शव

Fri, 10 May 2019 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
पांच दिन से लापता लड़के का सुजानपुर में मिला शव
ब्यास में मिला घर से सैर के लिए छात्र का शव
विज्ञापन

आलमपुर पंचायत से 5 मई से लापता था सुमित कुमार
डीएवी स्कूल आलमपुर में जमा एक में पढ़ता था
अमर उजाला ब्यूरो
थुरल (कांगड़ा)। आलमपुर से पांच मई को घर से लापता हुए एक नाबालिग लड़के का शव सुजानपुर में व्यास नदी के किनारे संदिग्ध परिस्थतियों में मिला है। लड़का पांच मई को आलमपुर पंचायत के वार्ड नंबर-2 भंदराल गांव से लापता हुआ था। पुलिस ने मृतक का टांडा में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया था कि पांच मई को सुमित कुमार (16) पुत्र देशराज घर से हर दिन के तरह सुबह की सैर को गया था, लेकिन घर वापस नहीं आया। परिजनों ने उसके दोस्तों और रिश्तेदारों से भी संपर्क किया था, लेकिन सुमित कहीं नहीं मिला। वीरवार रात पुुलिस के तलाशी अभियान के तहत ब्यास नदी के पुल से करीब 500 मीटर की दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में सुमित कुमार का शव मिला। पुलिस ने शव को जेसीबी की सहायता ब्यास नदी से बाहर निकाला। ब्यास नदी में मिले सुमित के शव के साथ अंडरवियर के अलावा कोई भी कपड़ा नहीं था। मृतक सुमित कुमार डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल आलमपुर में जमा एक कक्षा का छात्र था। उधर, पुलिस थाना लंबागांव के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed