फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   निजी स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची

निजी स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची

Thu, 13 Sep 2018 11:46 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
निजी स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची
निजी स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन

तेज रफ्तार स्कूटी सवारों को बचाने के चक्कर में धंसा टायर
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। उपमंडल नूरपुर के बदांई गांव में एक निजी स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। उस समय बस में स्कूल के बच्चे भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार निजी स्कूल की बस बच्चों को गंगथ से स्कूल लाते समय सुबह लगभग साढे़ आठ बजे बदांईं गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल- बाल बच गई। गनीमत यह रही कि बस में सवार सभी स्कूल के बच्चे सकुशल रहे। जैसे ही गंगथ से बदांईं गांव में स्थित चढ़ाई को चढ़ने लगी। दूसरी तरफ से तेज रफ्तार स्कूटी पर सवार होकर आ रहे तीन लड़कों को बचाने के प्रयास में बस का टायर धंस गया। जिससे बस में अफरा तफरी मच गई। बस चालक ने बस को रोककर स्कूल प्रबंधक और ट्रांसपोर्ट इंचार्ज को इसकी जानकारी दी। इसी बीच स्थानीय लोग और बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, स्कूल प्रबंधक और ट्रांसपोर्ट इंचार्ज भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच स्कूल प्रबंधक से उपस्थित लोगों ने 32 सीटर बस में क्षमता से ज्यादा बच्चे ढोने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। बस में सवार छात्राओं ने कहा कि घटनास्थल पर उपस्थित कुछ लड़कों का व्यवहार उचित नहीं था। वहीं, उन्हें जबरदस्ती रोने को बोलकर वीडियो बनाने की बात कही। सातवीं की एक अन्य छात्रा ने कहा बस ड्राइवर की कोई गलती नहीं थी। उधर, निजी स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चों का कुशलक्षेम पूछकर उन्हें दूसरी बस में स्कूल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि घेटा का पुल बरसात में टूटने की वजह से इस रूट की बस के कुछ बच्चों को पिछले कुछ दिनों से लाया जा रहा था। जिससे बस में कुछ बच्चे अधिक थे। पुल के ठीक होते ही पहले की तरह बच्चों को क्षमता के अनुसार ही बस में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed