फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सड़क में दौड़ रहे युवकों को बचाते खाई में गिरी कार

सड़क में दौड़ रहे युवकों को बचाते खाई में गिरी कार

Fri, 03 May 2019 12:24 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
सड़क में दौड़ रहे युवकों को बचाते खाई में गिरी कार
युवकों को बचाते खाई में गिरी कार, तीन घायल
विज्ञापन

शाहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल शाहपुर के तहत चड़ी से भितलु रोड पर शाम के समय एक आल्टो कार दस फुट नीचे खाई में गिर गई। कार में चालक टेक चंद (30) पुत्र ओंकार सिंह और साथ बैठे सुनील (25) पुत्र फकीर चंद निवासी भितलु घायल हो गए हैं। साथ ही सड़क पर दौड़ लगा रहा निखिल (20) निवासी चड़ी भी सड़क किनारे गिरने से घायल हो गया है।

निखिल के घुटनों में चोट आई है। खाई में गिरी गाड़ी से ग्रामीणों ने मशक्कत कर दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसमें गंभीर रूप से घायल सुनील कुमार का शाहपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार सड़क में कुछ युवक दौड़ लगा रहे थे। इस दौरान मोड़ पर अचानक युवकों को बचाते हुए कार खाई में लुढ़क गई। उधर, पुलिस थाना शाहपुर प्रभारी हेमराज शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed