{"_id":"5b1ac5a44f1c1ba36e8b702f","slug":"171528481188-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में करंट लगने से बाल बाल बचा किसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेतों में करंट लगने से बाल बाल बचा किसान
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में करंट लगने से बाल-बाल बचा किसान
हल जोतते समय करंट आने से बैल की मौके पर मौत
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल शाहपुर की रैत पंचायत के वार्ड-1 में खेतों में हल जोतते समय जमीन में करंट आने से किसान बाल-बाल बचा। जानकारी के अनुसार किसान हल जोत रहा था कि बिजली के खंभे की तारों से करंट लगने से बैल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किसान हादसे में बाल-बाल बच गया। किसान जीवन कुमार अपने खेतों में शाम के समय मक्की की बिजाई कर रहा था। इस खेत से 33 केबी की लाइन कंक्रीट के पोल से गुजर रही थी। पोल को सहारा देने के लिए नीचे लगी तारों में अचानक करंट आने से पशु की तो मौत हो गई, लेकिन किसान की जान बच गई। किसानों अजीत सिंह, राजकुमार, उत्तम सिंह, राजेश और राम रत्न ने बिजली बोर्ड पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान जीवन कुमार ने कहा कि बिजली बोर्ड की लापरवाही से उसकी जान भी जा सकती थी। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता रूमेल सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।