{"_id":"5a662c234f1c1ba5268b6061","slug":"171516645411-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाडासीबा पुलिस चौकी में पुछताछ के लिए बुलाए युवक की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाडासीबा पुलिस चौकी में पुछताछ के लिए बुलाए युवक की पिटाई
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
डाडासीबा (कांगड़ा)। पूछताछ के लिए पुलिस चौकी बुलाने के बाद युवक से मारपीट करने पर लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस चौकी डाडासीबा के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान नौबत पुलिस से हाथापाई तक पहुंच गई
जानकारी के अनुसार पुलिस ने नंगल चौक पंचायत निवासी राकेश कुमार पुत्र जयलाल को पूछताछ के लिए चौकी बुलाया था। दो दिन पहले चनौर में इलेक्ट्रॉनिक की दो दुकानों में चोरी की घटना घटित हुई थी, इसे लेकर पुलिस छानबीन कर रही थी। चोरी की घटना से दूसरी रात पुलिस ने शक के आधार पर राकेश कुमार उर्फ सोनू को पूछताछ के बहाने पुलिस चौकी डाडासीबा बुलाया। वहां पर शक के आधार पर उसकी निर्ममता से पिटाई कर दी। इससे उसके शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए। अगले दिन उक्त व्यक्ति ने परिवार सहित पुलिस पिटाई की शिकायत पुलिस थाना देहरा में की। देहरा पुलिस ने उसका मेडिकल अस्पताल में करवाकर मामला दर्ज कर लिया। रविवार शाम तक कोई कार्रवाई न किए जाने से उसके परिजन और गांव के लोग भड़क उठे और सोमवार को पुलिस चौकी डाडासीबा में विरोध करने पहुंचे। उग्र भीड़ में से कुछ महिलाएं पिटाई करने वाले पुलिस कर्मचारी से उलझ गईं। लोगों के उग्र विरोध को देखते हुए चौकी के स्टाफ ने इसकी सूचना डीएसपी देहरा लालमन शर्मा को दी, जो तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों की शिकायत सुनने के बाद दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर भीड़ को शांत किया। उन्होंने कहा कि वे इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित करेंगे।