फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   केबल आपरेटर की संदिग्ध मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

केबल आपरेटर की संदिग्ध मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 25 Jan 2019 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
केबल आपरेटर की संदिग्ध मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
पंजाब के ध्यानार्थ....
विज्ञापन


केबल ऑपरेटर की संदिग्ध मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
बल्ला पंचायत के स्यूह नाले में मिली रंजन की लाश
वीरवार को केबल कनेक्शन लगाने गया था जदरांगल
अमर उजाला ब्यूरो
चामुंडा (कांगड़ा)। बल्ला पंचायत के स्यूह नाले में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव मिला। इसकी पहचान रंजन (41) उर्फ रांझा पुत्र वरिंदर प्रसाद गली जैन मोहल्ला निवासी नकोदर पंजाब के रूप में हुई। आशंका जताई जा रही है कि यह मौत पहाड़ी से गिरने से हुई है, लेकिन युवक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है।
उसका आरोप है कि उसके पति को मार कर झाड़ियों में फेंका गया है। जानकारी के अनुसार रंजन दो साल से जुल्का इंटरप्राइजेस नगरोटा बगवां के पास केबल ऑपरेटर का कार्य करता था। इस दौरान वह जदरांगल, बड़ोई व बल्ला आदिपं चायतों में केबल का कार्य देखता था। केबल मालिक जुल्का ने वीरवार को उसे केबल के कनेक्शन करने के लिए जदरांगल की ओर भेजा था। इस दौरान संपर्क करने पर उसका मोबाइल स्विच आफ आया। ऐसे में केबल मालिक ने उसकी पत्नी से भी संपर्क किया, लेकिन वहां भी मोबाइल फोन बंद होने की बात हुई। इस पर वह वीरवार रात को ही उसकी तलाश में हुट गए, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। शुक्रवार सुबह जुल्का ने अपने एक दोस्त के साथ जदरांगल, बड़ोई में तलाश करने के बाद बल्ला पंचायत के आदी हिमानी चामुंडा के जाने वाले रास्ते पर उसकी बाइक को सड़क किनारे खड़ा पाया। वहीं आसपास उसकी तलाश करने पर रंजन कुमार का शव स्यूह नाले में झाड़ियों में फंसा हुआ मिला।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस चौकी चामुंडा, पुलिस चौकी योल, ग्राम पंचायत बल्ला के प्रधान और रंजन कुमार की पत्नी को सूचित किया। चामुंडा पुलिस चौकी के एएसआई प्रमोद कुमार, योल पुलिस प्रभारी सुरेश कुमार व एसएचओ पुलिस थाना धर्मशाला सुनील राणा मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। वहीं इस संदर्भ में सुनील राणा का कहना है कि मौत कैसे हुई, यह बताना अभी मुश्किल है। प्रथम दृष्टया यह मौत गिरने से हुई लग रही है। फिर भी सही कारण का का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed