{"_id":"5c2e568bbdec2256f4368bc5","slug":"161546540683-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया साल मनाने के बाद लापता हुए वन कर्मी की लाश तालाब में मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नया साल मनाने के बाद लापता हुए वन कर्मी की लाश तालाब में मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिपुर (कांगड़ा)। अपने दोस्तों के साथ नव वर्ष का जश्न मनाने के बाद लापता हुए वन कर्मी रणजीत सिंह का शव वीरवार सुबह अपने ही गांव सकरी में एक तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। वीरवार सुबह पुलिस को गार्ड खाने के समीप जंगल में स्थित तालाब में लापता वन कर्मी की लाश मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है कि वन कर्मी ने 31 दिसंबर की रात को अपने दोस्तों के साथ गार्ड खाने के समीप पार्टी की थी। इसके बाद वह अपने घर के लिए निकला था लेकिन रास्ते से लापता हो गया। परिजनों ने अपने स्तर पर उसे ढूंढने में असफल रहने के बाद पुलिस थाना हरिपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी। थाना प्रभारी हरिपुर त्रिलोचन सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर वीरवार सुबह लापता वन कर्मी की खोज के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया। इसमें वन विभाग, पुलिस विभाग व स्थानीय लोगों की संयुक्त टीमें बनाई थी। इन्हें अलग-अलग दिशाओं में लापता रणजीत सिंह की खोज में भेजा गया था। इस दौरान लापता वन कर्मी के घर से लगभग कुछ दूरी पर लगभग साढ़े 7 फीट गहरे तालाब में वन कर्मी की लाश पाई गई।
डीएसपी देहरा लालमन शर्मा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर आकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेज दिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।