{"_id":"5bf6e895bdec2241ad18a850","slug":"161542908053-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रस्टियों ने मंदिर प्रशासन पर फोड़ा अव्यवस्था का ठिकरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रस्टियों ने मंदिर प्रशासन पर फोड़ा अव्यवस्था का ठिकरा
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रस्टियों ने मंदिर प्रशासन पर फोड़ा अव्यवस्था का ठीकरा
बैजनाथ मंदिर में चोरी मामले में ट्रस्टियों ने की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में बुधवार रात वैकुंठ चौदस पर अखरोटों की बारिश पर्व के दौरान मंदिर में हुई अव्यवस्था के चलते वीरवार को मंदिर न्यास सदस्यों ने आपातकालीन बैठक की। मंदिर ट्रस्टियों ने इसका ठीकरा मंदिर प्रशासन पर फोड़ा है। मंदिर न्यास के सदस्यों ने कहा कि इस पर्व को मनाने के लिए प्रशासन ने न ही बैठक की और न ही इस संबंध में कोई चर्चा। किसी सदस्य को जिम्मेवारी भी नहीं सौंपी गई। ट्रस्टी अनिल शर्मा ने बताया कि मंदिर में न तो लाइटों की उचित व्यवस्था थी और न ही सुरक्षा का इंतजाम। इससे श्रद्धालुओं को भी परेशान होना पड़ा। रात को मंदिर प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं थे। बैठक में चर्चा की गई कि प्रशासन ने पिछले तीन वर्षों से मंदिर की दोनों पार्किंग और प्रसाद की दुकान की बोली भी नहीं करवाई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में मैट बिछाने को कई बार प्रशासन को कहा, लेकिन अभी प्रशासन इसे नहीं खरीद सका। मंदिर प्रशासन न्यास सदस्यों की बात को अनसुना कर देते हैं। न ही कोई बैठक करते हैं। मंदिर ट्रस्टी अनिल शर्मा, अमन सूद, विनोद कौशल, चंद्र सिंह रावत, संदीप अग्रवाल, अनिल अवस्थी, ओंकार सूद, गोपाल पाधा और गुरुवचन सिंह ने भविष्य में मंदिर में ऐसी अव्यवस्था न होने देने पर विचार किया। उधर, मंदिर अधिकारी वचित्र सिंह ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत उनके पास या थाना में दर्ज नहीं हुई है। शिकायत आने पर उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।