फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   शराब पीने से एक की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

शराब पीने से एक की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

Sat, 10 Nov 2018 11:55 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
शराब पीने से एक की मौत, दो अस्पताल में भर्ती
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल की गुनेहड़ पंचायत के बनगोडू गांव में शराब पीने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। मृतकों की पहचान बनगोड़ के जिया लाल और यूपी के रतन सिंह के तौर पर हुई है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस को उस समय मामले का पता चला, जब शनिवार को पालमपुर के निजी अस्पताल से फोन पर सूचना दी गई। ग्रामीणों के अनुसार दिवाली की शाम गांव के दो व्यक्तियों जिया लाल और जयकिशन ने यूपी के रतन सिंह के साथ शराब का सेवन किया। तीनों की तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गए। हालत ज्यादा खराब होने पर जिया लाल की रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं यूपी के रतन सिंह का टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। शनिवार को उसने भी दम तोड़ दिया। वहीं जय किशन का उपचार पालमपुर स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, डीएसपी प्रताप ठाकुर ने बताया कि पालमपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती व्यक्ति को लेकर पुलिस में शिकायत आई है। व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण बोले-जहरीली थी शराब
कुछ ग्रामीणों ने बताया कि शराब जहरीली थी। वहीं पुलिस का कहना है कि एक-दो दिन में रिपोर्ट आएगी। तभी साफ हो पाएगा कि शराब जहरीली थी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed