फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पंजाब का युवक चनौर में चिट्टे के साथ पकड़ा

पंजाब का युवक चनौर में चिट्टे के साथ पकड़ा

Sat, 06 Jul 2019 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
पंजाब का युवक चनौर में चिट्टे के साथ पकड़ा
चनौर में चिट्टे के साथ पकड़ा पंजाब का युवक
विज्ञापन

पुलिस ने गश्त के दौरान शक होने पर दबोचा आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा की चनौर पंचायत के खुबड़ गांव में पुलिस ने देर रात पंजाब के एक युवक को चिट्टे सहित पकड़ा है। थाना इंदौरा के अतिरिक्त प्रभारी एसआई रंजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात एएसआई संतोष कुमार अपनी टीम के साथ इंदौरा बैरियर टू खुबड़ गांव के रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान युवक कंदरोड़ी की तरफ से आया और पुलिस गश्त देख भागने लगा। पुलिस को उसकी हरकतों पर शक हुआ और उस युवक को धर दबोचा। उसकी तलाशी लेने पर उससे 5.50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी युवक की पहचान सन्नी पुत्र सुरजीत सिंह निवासी अबांखा थाना दीनानगर जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से क्षेत्र में नशे की सप्लाई का काम कर रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed