फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   तपोवन में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

तपोवन में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

Wed, 26 Jun 2019 12:32 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
तपोवन में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
कार की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन

तपोवन में सड़क दुर्घटना, चालक मौके से फरार
शिनाख्त के बाद वाहन को कब्जे में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
योल (कांगड़ा)। पुलिस चौकी योल के तहत सिद्धवाड़ी के समीप तपोवन में सोमवार को देर सायं एक ऑल्टो कार ने महिला को टक्कर मार दी। घायल महिला को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया गया। टांडा में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान अमरो देवी (52) निवासी तपोवन के रूप में हुई है। अमरो देवी बैंक में नौकरी करती थी, जबकि उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर कार की पहचान कर गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, लेकिन अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि दुर्घटना के समय कार कौन चला रहा था। पुलिस चौकी योल के प्रभारी सुरेश शर्मा के मुताबिक मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला सोमवार को सायं करीब 6:30 बजे घर लौट रही थी कि तपोवन से धर्मशाला जा रही कार ने टक्कर मारी। वहीं पुलिस थाना धर्मशाला के प्रभारी सुनील रराणा ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed