फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   तीन लाख के नशीले पदार्थों सहित एक गिरफ्तार

तीन लाख के नशीले पदार्थों सहित एक गिरफ्तार

Tue, 11 Jun 2019 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
तीन लाख के नशीले पदार्थों सहित एक गिरफ्तार
चिट्टा, चरस और अफीम के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

मकान की छत पर बजरी के ढेर में छिपा कर रखा था नशे का जखीरा
मौके पर 45.38 ग्राम चिट्टा, 12.08 ग्राम चरस और 25.31 ग्राम अफीम बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। ठाकुरद्वारा में भारी मात्रा में चिट्टा, चरस, अफीम और नकदी सहित एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना इंदौरा और पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के तहत आते गांव ठाकुरद्वारा (टांडा मोड़) पर थाना इंदौरा के प्रभारी सुरिंद्र सिंह धीमान की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में दबिश दी। इस दौरान भारी मात्रा में नशे की खेप और नकदी सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

थाना इंदौरा के प्रभारी सुरिंद्र सिंह धीमान ने बताया के ठाकुरद्वारा-मिलवां रोड पर रूटीन गश्त के दौरान जब पुलिस की टीम ठाकुरद्वारा के टांडा मोड़ पर पहुंची तो पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि टांडा मोड़ पर एक व्यक्ति अपने ही घर में नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर बताए घर में दबिश दी और मकान की छत पर रखीं हुई बजरी के ढेर में छिपाई हुई एक एल्यूमीनियम की डिब्बी में एक प्लास्टिक के पाउच में 45.38 ग्राम चिट्टा, प्लास्टिक के लिफाफे में 12.08 ग्राम चरास और 25.31 ग्राम अफीम बरामद हुई। वहीं, आरोपी से मौके पर 13,500 रुपये नकदी और एक नशे की नापतोल करने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया। आरोपी की पहचान देव राज पुत्र बुट्टा राम निवासी ठाकुरद्वारा टांडा मोड़ के रूप में हुई है। आरोपी काफी समय से नशे की तस्करी का कारोबार करता था। एक हफ्ता पहले भी इस आरोपी के घर से अवैध शराब बरामद किया था। थाना इंदौरा की ओर से पकड़ी गई नशे की खेप के मामले में सबसे अधिक यही चिट्टे की खेप पकड़ी गई है। पकड़ेे गए नशे की बाजारी कीमत लगभग तीन लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने पकड़ी गई कुल नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना इंदौरा में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने भारी मात्रा में नशे की खेप पकड़े जाने और मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed