{"_id":"5cfff133bdec22071b38c01d","slug":"15602772901212-kangra-news40","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार को उलझा कर गल्ले से उड़ाए 12 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुकानदार को उलझा कर गल्ले से उड़ाए 12 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदार को उलझाकर गल्ले से उड़ाए 12 हजार रुपये
रक्कड़ का बाग में हुई चोरी, पुलिस के पास नहीं पहुंचा मामला
मोटरसाइकिल पर आए दो लोगों ने लगाया दुकानदार को चूना
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना शाहपुर के रक्कड़ का बाग में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग दुकानदार को दो लोग उलझाकर साढ़े 12 हजार रुपये उड़ा कर ले गए। दुकानदार के अनुसार उनकी दुकान पर कांगड़ी बोल रहे दो लोग मोटरसाइकिल पर आए। उन्होंने अपने मोटरसाइकिल को दुकान से करीब 20 मीटर दूर खड़ा कर दिया। इनमें से एक युवक बैंच पर बैठ गया, जबकि दूसरा प्याज, दालें, आलू और तेल तुलवाने लगा। वहीं, दूसरा युवक थोड़ी देर बाद दुकान से उठ कर अपने मोटरसाइकिल पर जाकर बैठ गया। वहीं दुकान में आलू और प्याज का काउंटर कुछ दूरी पर था, जिसे निकालने में दुकानदार को थोड़ा वक्त लग गया। इस दौरान शातिर ने उसके गल्ले से 12 हजार रुपये उड़ा लिए, इसका दुकानदार को कोई पता नहीं चला। वहीं जब पूरा सामान तोल दिया गया और बिल 1520 रुपये युवक को बताया तो युवक ने कहा कि वह मोटरसाइकिल पर बैठे साथी से पैसे लेकर आता है, लेकिन इसके बाद वह दुकान में नहीं आया। वहीं दुकानदार को कुछ शक हुआ। इस पर उन्होंने जब गल्ला देखा तो उसमें रखे करीब 12 हजार रुपये गायब थे। वहीं इस संदर्भ में थाना प्रभारी हेमराज शर्मा ने कहा कि दुकान में हुई चोरी के संदर्भ में कोई भी शिकायत उनके पास नहीं पहुंची है।