फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बाइक हादसे में युवक की मौत

बाइक हादसे में युवक की मौत

Tue, 11 Jun 2019 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
बाइक हादसे में युवक की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

6 महीने पहले हुई थी शादी, डमटाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। डमटाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिल टॉप मां दुर्गा माता मंदिर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पठानकोट निवासी मुगल सुरमा पुत्र विजय सूरमा मॉडल टाउन लक्ष्मी माता मंदिर पठानकोट के रूप में हुई है। मुगल अपने मोटसाइकिल पर सवार होकर पठानकोट से मीरथल की तरफ जा रहा था कि किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार कर उसे गिरा दिया। पठानकोट सिविल हॉस्पिटल ले जाते हुए उसकी मौत हो गई है। डमटाल थाना के प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
लीड 4
देहरा बाजा से हटाया अतिक्रमण, सड़क पर खड़े वाहनों के चालान
पुलिस और नप की कार्रवाई से दुकानदारों में मचा हड़कंप, रेहड़ी फड़ी वाले हटाए
अमर उजाला ब्यूरो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। न्यायालय के निर्देश के बाद यातायात पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने देहरा बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मंगलवार शाम को देहरा शहर और हनुमान चौक के फुटपाथ के कब्जे हटवाए गए और सड़क पर खड़े वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान नप की ओर से गंदी नालियों की सफाई भी कई गई। दुकानदारों को भी सामान शटर के अंदर रखने की हिदायत दी गई है। वहीं, देहरा में फुटपाथ पर किए गए स्थायी और अस्थायी कब्जों को नगर परिषद ने हटाया। नो पार्किंग स्थल और सड़क घेरकर खड़े किए गए करीब 41 वाहनों का यातायात पुलिस ने चालान किया और करीब 13 हजार 800 रुपये चालान के तौर वसूले। फुटपाथ पर कब्जा करने वालों और फुटपाथ घेरकर दुकानें लगाने वालों का सामान हटवाया। हनुमान चौक में सब्जी विक्रेताओं और अन्य दुकानदारों को सामान शटर के अंदर सामान रखने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया। वहीं गंदी नालियों की सफाई भी की गई। डीएसपी देहरा लालमन शर्मा और थाना प्रभारी देहरा प्यार सिंह ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन


अपर पंचरुखी में बांस के झुंड में लगी आग
पंचरुखी (कांगड़ा)। अपर पंचरुखी में बताहन मार्ग पर बांस के झुंड को आग लगने से हड़कंप मच गया। इससे साथ घरों को भी खतरा पैदा हो गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार दोपहर को अपर पंचरुखी में पुलिस थाना के सामने अचानक आग दहक उठी। आग इतनी प्रबल हो गई की साथ घरों को भी खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोग आग पर काबू पाने का प्रयत्न करते रहे लेकिन सफल न होने पर फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed