फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बस-बाइक की टक्कर में शाहपुर के बुजुर्ग की मौत

बस-बाइक की टक्कर में शाहपुर के बुजुर्ग की मौत

Tue, 11 Jun 2019 12:27 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
बस-बाइक की टक्कर में शाहपुर के बुजुर्ग की मौत
बस-बाइक की टक्कर में डढंब के बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

कांगड़ा के पास पुराना मटौर मेें हुआ दर्दनाक हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। पुराना मटौर में बस और बाइक की जोरदार टक्कर में रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि पुराना मटौर में एक मोटरसाइकिल (पीबी-35जी- 3389) व निजी बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एक निजी वैन चालक तुरंत टांडा ले आया। टांडा पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया। डॉक्टरों के मृत घोषित करने के बाद इसमें धारा 304-ए को जोड़ा गया है। मृतक की पहचान उसके कपड़ों में मिले आधार कार्ड में दर्शन सिंह (68) निवासी डढंब तहसील शाहपुर के रूप में हुई है। दर्शन सिंह की बहू का टांडा में डिलीवरी केस था। दर्शन सिंह परिजनों को खाना देने गया था। खाना देने के बाद दर्शन सिंह वापस अपने घर जा रहा था कि मटौर के पास बस से टक्कर हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed