{"_id":"5ced7acfbdec22078775c7d7","slug":"155906739120-kangra-news179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के बंटवारे को लेकर पीटा आईपीएच कर्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पानी के बंटवारे को लेकर पीटा आईपीएच कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाड़ी बड़ोल में पीट दिया आईपीएच का हेल्पर
पुलिस थाने पहुंचा मामला, बाद में हुआ समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के दाड़ी बड़ोल में आईपीएच कर्मी के साथ पानी के बंटवारे को लेकर एक व्यक्ति ने मारपीट की। इसकी शिकायत कर्मी ने अपने विभाग सहित पुलिस थाना धर्मशाला में दी। वहीं बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार दाड़ी बड़ोल स्थित पेयजल योजना में बतौर हेल्पर कार्यरत मस्त राम ने विभाग व पुलिस को शिकायत पत्र सौंपा कि मंगलवार सुबह जब वह अपनी ड्यूटी पर तैनात था तो गबली दाड़ी निवासी एक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की। आईपीएच कर्मी ने आरोप जड़ा कि आरोपी व्यक्ति ने डंडों से उसकी पिटाई करते हुए उसे घसीटते हुए अपने घर ले गया। मस्त राम का कहना था कि आरोपी ने तीन पिट बाल रोक रखे थे, जिस पर इसका कारण पूछने पर उसने उसके साथ मारपीट की। मस्त राम ने इस संबंध में एसडीओ आईपीएच धर्मशाला सुमित कटोच व पुलिस थाना धर्मशाला में लिखित शिकायत दर्ज करवा दी। इस अवसर पर मस्त राम के साथ आईपीएच कर्मचारी महासंघ (भारतीय मजदूर संघ) के प्रदेश उपाध्यक्ष देश राज पठानिया, जिलाध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा, प्रेस सचिव संजय शर्मा, कुलदीप, सुरेश, संजय नाग सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
उधर, एसडीओ आईपीएच धर्मशाला सुमित कटोच ने बताया कि पेयजल योजना पर कार्यरत कर्मी से मारपीट की शिकायत मिली है, जिसे आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग को भेज दिया है। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी धर्मशाला सुनील राणा ने बताया कि आईपीएच कर्मी के साथ मारपीट की शिकायत मिली थी। लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ है।