{"_id":"5ce9872cbdec22073f3f2384","slug":"15588084135-kangra-news2","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटर याड़ में जमा दो के छात्र ने निगला जहर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खटर याड़ में जमा दो के छात्र ने निगला जहर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटियाड़ में जमा दो के छात्र ने निगला जहर, मौत
फतेहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना फतेहपुर की रे चौकी के तहत खटियाड़ पंचायत के एक छात्र की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। हालांकि, अभी तक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
जानकारी के अनुसार अभिषेक (18 ) पुत्र सुभाष चंद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खटियाड़ में जमा दो कक्षा में पढ़ता था। वीरवार शाम उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ती देख परिजन और पड़ोसी उसे पंजाब के निजी अस्पताल ले गए, वहां से उसे सीएचसी मुकेरियां (पंजाब) पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। बीडीसी अरुणा कुमारी ने बताया कि उसके माता-पिता दोनों की पहले ही मौत हो चुकी है। उसका एक भाई भी है। वह अपने भाई के साथ खटियाड़ में अपनी दादी के पास रहता था। वह बेहद गरीब परिवार से संबंध रखता था। थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।