{"_id":"5ce98722bdec2207506091a4","slug":"15588084043-kangra-news17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा हाथ मारने में नाकामयाब चोरों ने घर में लगा दी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बड़ा हाथ मारने में नाकामयाब चोरों ने घर में लगा दी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फौजी के घर कुछ न मिला तो आग लगाकर भाग गए चोर
गगल में शातिरों ने किया चोरी का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
गगल (कांगड़ा)। जिले में चोरी की वारदातें फिर से बढ़ने लगी हैं। ताजा मामले में गगल में शातिर चोरों ने एक घर में चोरी का प्रयास किया। लेकिन, उनके हाथ कुछ न लगने पर जाते-जाते वह मकान में आग ही लगा गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गगल थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में सेना में तैनात अनिल कुमार के गगल स्थित घर में शातिरों ने चोरी का प्रयास किया है। अनिल 25 दिन पहले ही अपने परिवार सहित छुट्टियां काटकर ड्यूटी पर लौटे थे। चोरों ने उसके घर की ग्रिल तोड़कर सारा समान बिखेर दिया। घर में कैश और गहने न मिलने से हताश चोरों ने जाते समय घर में आग लगा दी। अनिल के ससुर बिंदर कुमार ने बताया कि उनके दमाद के भाई का फोन आया था कि घर के अंदर आग लगी है। जब उन्होंने आकर देखा तो घर के पीछे वाली खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।