{"_id":"5ce2ef85bdec220742621a2d","slug":"15583763794-kangra-news132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागड़ा में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कागड़ा में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा। पुलिस थाना कांगड़ा के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नया कांगड़ा के समीप नाले में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला है। सुनसान रास्ते पर नाले में पाइपों के लिए डाले गए पुल पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।
शव मिलने की सचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्गम रास्ता होने के चलते कोई भी नीचे तक नहीं पहुंच पाया। इसके बाद सूचना कांगड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस तरह से शव गल-सड़ गया है, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव तीन-चार दिन पुराना है। युवक ने क्रीम रंग की पैंट और सफेद रंग की शर्ट पहनी है। सिर पर रूमालनुमा कपड़ा लपेटा हुआ है। युवक ने दुपट्टे से फंदा लगाया हुआ है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं कर पाए हैं। उधर, डीएसपी और थाना प्रभारी कांगड़ा मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। थाना प्रभारी कांगड़ा मेहर सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमोर्टम के मेडिकल कालेज टांडा भेज दिया है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।