{"_id":"5ba14233867a55019a1f871f","slug":"151537294899-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौके पर ही मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौके पर ही मौत
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर (कांगड़ा)। चंबा जिला के सिहुंता क्षेत्र के ककरोटी में ढांक से गिरकर युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान पप्पू राणा (26) पुत्र महेंद्र सिंह गांव डिब्बा डाकघर दरीणी, शाहपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब डेढ़ बजे व्यक्ति का पांव फिसल गया। वह लगभग 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पप्पू राणा अपने मामा के घर कार्यक्रम में गया था। दो दिन के बाद बहन की शादी है। पप्पू के परिवार में माता-पिता, दो बहनें, पत्नी और एक बच्चा है। इस हादसे में पूरे क्षेत्र के लोग गमगीन हैं। उधर, डीएसपी डल्हौजी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।