फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कॉल डिटेल हटाएगी राकेश की मौत से पर्दा!

कॉल डिटेल हटाएगी राकेश की मौत से पर्दा!

Sat, 19 May 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
कॉल डिटेल हटाएगी राकेश की मौत से पर्दा!
अब कॉल डिटेल उठाएगी राकेश की मौत से पर्दा
विज्ञापन

घटनास्थल से मृतक का मोबाइल और बैग गायब
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। उस्तेहड़ गांव में मझैरणा निवासी 48 वर्षीय राकेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों और घटनास्थल के समीप के लोगों से मामले की पूछताछ कर बयान लिए हैं।

घटनास्थल से मृतक का मोबाइल और बैग गायब है। सुंदरनगर में शराब के ठेके पर सेल्समैन का कार्य करने वाला राकेश शुक्रवार को सुबह घर से सुंदरनगर के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि राकेश कुमार जोगिंद्रनगर से वापस बैजनाथ आया था। ऐसे में मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल घटना का राज उठाने में अहम भूमिका निभा सकती है। राकेश कुमार किसके कहने पर उस्तेहड़ गांव में पहुंचा, यह सब मोबाइल की कॉल डिटेल से पता चलने की उम्मीद की जा रही है। राकेश कुमार सुबह घर से निकला था और सायं पांच बजे पुलिस को उसके उस्तेहड़ में अचेत पड़े होने की सूचना मिली थी। उधर, डीएसपी प्रताप ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले में हर पहलु से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed