{"_id":"5af340514f1c1b350b8b9128","slug":"151525891153-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"0हिला से इनामी झांसे में उड़ाए पांच हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
0हिला से इनामी झांसे में उड़ाए पांच हजार रुपये
Updated Thu, 10 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनाम का झांस देकर उड़ाए महिला के पांच हजार
जसूर (कांगड़ा)। व्यापारिक कस्बा जसूर में बुधवार को एक महिला से ठगों ने इनाम का झांसा देकर अपने खाते में पांच हजार की रकम डलवाकर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्योरा गांव की एक महिला को सुबह शातिर ठगों ने फोन किया कि उसका 25 लाख का इनाम निकला है। इसके लिए उसे टीडीएस के तौर पर उनके खाते में अग्रिम राशि डालनी होगी। इतने बड़े इनाम के झांसे में महिला आ गई और जसूर स्थित पीएनबी की शाखा में उस महिला ने उन शातिर ठगों के बताए खाता नंबर में बाकायदा पांच हजार की राशि डाल दी। तभी शातिर ठगों का फिर से फोन आया कि इतनी ही राशि और जमा करवाओ और बाउचर को जल्दी पास करवाओ, ताकि उनका इनाम उनके खाते में डाला जाए, चूंकि उस महिला के पास केवल पांच हजार ही थे तो वह उन शातिरों से कहने लगी कि वह थोड़ी देर में बकाया रकम का इंतजाम कर देती है, लेकिन महिला जब उन ठगों से फोन पर बातचीत कर रही थी कि पास खड़े लोगों को शक हुआ कि इससे कहीं ठगी तो नहीं हो रही। पास खड़े लोगों ने माजरे को समझते हुए महिला को और पैसे जमा न करवाने के लिए आगाह किया, लेकिन जब तक वह महिला कुछ समझती वह शातिर ठग खाते में जमा करवाई गई रकम को निकालकर चुके थे। खाते से रकम निकालने के बाद जब उन ठगों के फोन नंबर को डायल किया, नंबर बंद आ रहा था।