फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   हेरोइन के साथ एक महिला और पुरुष गिरफ्तार

हेरोइन के साथ एक महिला और पुरुष गिरफ्तार

Fri, 19 Jan 2018 11:25 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
हेरोइन के साथ एक महिला और पुरुष गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डमटाल (कांगड़ा)। डमटाल पुलिस और नारकोटिक्स टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर एक महिला और पुरुष से 14.15 ग्राम चिट्टा के साथ काबू किया है। विभागीय टीम ने महिला को 10.25 ग्राम और व्यक्ति से 3.90 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) पकड़ा है।
डमटाल पुलिस के प्रभारी कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में नारकोटिक्स सेल की टीम हवलदार गोविंद सिंह, शशि शर्मा, संतोष कुमार, नवजोत सिंह, संजीव वर्मा ने गश्त के दौरान रांची मोड़ के पास गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाया हुआ था। उसी समय सामने से आ रहे व्यक्ति इशांत वालिया पुत्र अनिल कुमार वालिया निवासी चाहड़ी तहसील नगरोटा को शक के आधार पर रोकने का इशारा किया गया।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर उक्त व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति से 3.90 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने उक्त आरोपी को पकड़ कर डमटाल पुलिस चौकी पहुंचाया। जहां आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे मामले में कुलदीप चंद शर्मा के नेतृत्व में नारकोटिक्स सेल की टीम हवलदार गोविंद सिंह, शशि शर्मा, नवजोत सिंह, संतोष कुमार, मदन लाल, बलविंदर सिंह और महिला आरक्षी सुमिता देवी ने दैनिक गश्त के दौरान शक के आधार पर एक महिला को उसके घर के पास रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर महिला इधर-उधर भागने का प्रयास करने लगी, लेकिन महिला आरक्षी सहित अन्य पुलिस जवानों ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उक्त महिला से 10.25 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया। आरोपी महिला को पकड़ कर पुलिस चौकी लाया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नैना देवी पत्नी सोहन सिंह उम्र 31 साल निवासी भदरोया, नूरपुर बताया। उधर, डीएसपी नूरपुर मेघनाथ चौहान ने कहा कि दोनों मामलों में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed