फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   भलेटा में पेड़ से लटका मिला नौंवी की छात्रा का शव

भलेटा में पेड़ से लटका मिला नौंवी की छात्रा का शव

Wed, 24 Apr 2019 12:20 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
भलेटा में पेड़ से लटका मिला नौंवी की छात्रा का शव
नौवीं में दाखिला लेने गई छात्रा का पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन

सब हेड
तीन से लापता थी नाबालिग, चचेरे भाई के साथ गई थी स्कूल
क्रासर
चप्पलों के पास ही मिले एडमिशन के लिए मिले 300 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
जसूर/गंगथ (कांगड़ा)। नूरपुर थाना क्षेत्र के तहत एक गांव की 14 वर्षीय छात्रा का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी दौड़ गई। नाबालिग छात्रा दो दिन से लापता थी। हालांकि, अभी यत पता नहीं चल पाया है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।
जानकारी के मुताबिक यह छात्रा शनिवार को अपने चचेरे भाई के साथ स्कूल में एडमिशन लेने गई थी। लेकिन घर वापस नहीं लौटी। दरअसल, नाबालिग छात्रा नौवीं कक्षा में फेल हो गई थी और परिजनों उसे दोबारा दाखिला लेने की बात कही। शनिवार को उसका चचेरा भाई उसे स्कूल ले गया और उसके बाद अपने काम पर चला गया। लेकिन लड़की देर शाम तक घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों और गांव वासियों ने उसकी हर जगह तलाश की। इसके बाद नाबालिग के पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, सोशल मीडिया में भी उसकी गुमशुदगी की बातें आ रही थीं, लेकिन मंगलवार सुबह उसका शव घर से 300 मीटर दूरी पर खेतों में एक पेड़ से चुनरी से लटका पाया गया। सुबह परिजन खेतों में गोबर फेंकने जा रहे थे तो खेत के निचली तरफ से अजीब दुर्गंध आने पर उन्होंने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी साहिल अरोड़ा के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतका चार बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। उसकी एक बहन शादीशुदा, जबकि अन्य सभी छोटी थीं। उसके पिता मजदूरी करते हैं, जबकि माता गृहिणी है। छात्रा ने दाखिले के लिए घर से मिले तीन सौ रुपये उसने अपनी चप्पलों के पास ही रखे थे। डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव की फॉरेंसिक टीम से जांच करवाई जा रही है। उसके पश्चात शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed