फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ऑनलाइन हैकिंग का शिकार हुआ सुल्याली का मुनीष

ऑनलाइन हैकिंग का शिकार हुआ सुल्याली का मुनीष

Thu, 31 Jan 2019 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन हैकिंग का शिकार हुआ सुल्याली का मुनीष
29 ट्रांजेक्शन में खाते से कट गए 10 हजार रुपये
विज्ञापन

ऑनलाइन हैकिंग का शिकार हुआ सुल्याली का मुनीष
अमर उजाला ब्यूरो
जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर क्षेत्र के सुल्याली का निवासी मुनीष ऑनलाइन हैकिंग का शिकार हुआ है। मुनीष के बैंक खाते से 29 बार हुई ट्रांजेक्शनों से 10 हजार से ज्यादा रुपये खाते से ट्रांसफर हुए हैं। पेशे से अध्यापक मनीष कुमार ने बताया कि बुधवार को उनके खाते से 29 बार ट्रांजेक्शन कर 10320 रुपये ट्रांसफर हो हुए। उन्होंने कहा कि जब उन्हें दो-तीन मैसेज मोबाइल पर आए तो उन्होंने तुरंत स्टेट बैक की नूरपुर ब्रांच में संपर्क किया। बैंक ने उन्हें आनलाइन शिकायत दर्ज करने को कहा, जब तक शिकायत दर्ज होती, तब तक 29 बार ट्रांजेक्शन हो चुकी थी। उसके बाद बैंक जाकर ब्रांच मैनेजर से बात की तो उन्होंने कोई संतुष्ट जवाब नहीं दिया। हताश हुए पीड़ित ने कहा कि अगर बैंक की कोई जिम्मेदारी नहीं है तो मुझे लिखित में दिया जाए, लेकिन किसी ने भी लिखित रूप से कुछ भी नहीं दिया। शिकायतकर्ता मनीष कुमार के अनुसार एक तरफ तो सरकार आन लाईन बैंकिंग पर जोर दे रही है वहीं दूसरी तरफ बैंक गलत तरीके से रुपये ट्रांसफर होने की सुरक्षा की कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहा। मुनीष कुमार ने जो आन लाइन शिकायत की थी, उसके संदर्भ में शिमला से सीआईडी साइबर क्राइम ब्रांच से भी फोन आ रहे हैं और उन्हें बिना अनुमति से ट्रांसफर हुए रुपयों के बारे मे जल्द हल निकलने आश्वासन दिया जा रहा है। उन्होंने तीन महीने का समय बताया है। इस विषय में नूरपूर ब्रांच बैंक मैनेजर परवीन कुमार के अनुसार खाताधारक ने अपना बैक ओटीपी नंबर शेयर किया होगा। इस बारे में बैंक कुछ नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed