{"_id":"5b40fb894f1c1ba64e8b45c9","slug":"141530985353-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोप में डीसी दफ्तर का कर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के आरोप में डीसी दफ्तर का कर्मी गिरफ्तार
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। डीसी दफ्तर के एक सरकारी कर्मचारी पर 30 वर्षीय युवती के साथ दुराचार करने का आरोप लगा है। जयसिंहपुर निवासी कर्मचारी कुछ माह के बाद रिटायर होने वाला था। बताया जा है कि पीड़ित युवती चंबा की निवासी है, जो धर्मशाला के समीप गमरू में रहती है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले डीसी दफ्तर में अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने गई थी। उस दौरान आरोपी ने उसकी उसका लाइसेंस बनवाने में मदद की। इसके बाद वह दफ्तर में स्कूटी की नंबर प्लेट लेने गई। वहां पर किसी कर्मचारी ने कहा कि आपकी नंबर प्लेट तो कोई और ले गया है। नंबर प्लेट आरोपी ले गया था। इसके बाद आरोपी ने उसे नंबर प्लेट देने के लिए घर पर बुलाया। आरोपी ने उसके पेय में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। आरोपी ने उस दौरान किए दुष्कर्म के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी। आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके बाद भी उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए करीब 4 बार उसके साथ दुष्कर्म किया। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।