{"_id":"5b65f2304f1c1b9b3e8b52f7","slug":"131533407792-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता घर से गायब, पुलिस में दी शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता घर से गायब, पुलिस में दी शिकायत
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थुरल (कांगड़ा)। बालकरूपी पंचायत के गांव लंगा लाहड़ से एक विवाहिता गायब हो गई। लंगा लाहड़ निवासी राजेश कुमार पुत्र प्रीतम चंद ने पुलिस में दिए अपने बयान में बताया कि उसकी शादी इसी साल 23 मार्च को शिवानी देवी पुत्री विजय बहादुर निवासी आलमपुर के साथ चामुंडा मंदिर में हुई। वह करियाना की दुकान करता है।
शुक्रवार सुबह वह घर से थोड़ी दूरी स्थित अपनी दुकान पर गया। माता सुलोचना देवी खेतों में घास काटने गई। इस दौरान शिवानी देवी घर में अकेली थी। करीब दो घंटे बाद माता जब घास लेकर आई, तो घर में अपनी बहू को न पाकर दुकान पर चली आईं। पूछताछ करने पर वह कहीं नहीं मिली। वहीं घर के अंदर जाकर देखा, तो उसके गहने और कपड़े अलमारी में नहीं थे। इस दौरान शिवानी देवी को अपने रिश्तेदारों और उसके मायके सभी जगह तलाश किया। लेकिन, वह कहीं भी नहीं मिली। पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।