फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   घर से लापता विवाहिता की जंगल में मिली अधजली लाश

घर से लापता विवाहिता की जंगल में मिली अधजली लाश

Sun, 22 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
घर से लापता विवाहिता की जंगल में मिली अधजली लाश
जंगल में मिली लापता विवाहिता की अधजली लाश
विज्ञापन

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी, पुलिस ने शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। क्षेत्र की घेटा पंचायत के गांव चौंका जट्टा की अर्पणा देवी (35) पत्नी जगीर सिंह की अधजली लाश शनिवार को पास के जंगल में मिली है। जानकारी के अनुसार गांव में शुक्रवार को किसी के घर पर धाम थी। इसी बीच अपने मायके आई उसकी ननद तरसेम कौर ने शाम लगभग साढ़े चार बजे अपर्णा देवी को धाम का खाना खाने के लिए चलने को कहा। इस पर अपर्णा ने तबीयत ठीक न होने की बात कहकर मना कर दिया। वहीं उसके मना करने के बाद ननद उसके दो छोटे बच्चों के साथ धाम खाने के लिए गांव में चली गई, जबकि अपर्णा देवी का पति जगीर सिंह भी पेट्रोल पंप में अपनी नौकरी से अभी तक वापस घर नहीं पहुंचा था। इसी दौरान तरसेम कौर धाम खाकर वापस घर पहुंची। घर में आने के बाद अपनी भाभी अपर्णा देवी को वहां न पाकर उसने उसे आसपास ढूंढा। काफी प्रयास करने के बाद उसका कोई पता नहीं चला। अपर्णा के न मिलने पर उसने अपर्णा के पति को उसके घर में न होने की जानकारी दी। जगीर सिंह ने घर आकर गांववासियों के साथ उसे जगह-जगह तलाश किया। जब उसका कोई पता नहीं मिला, तो उसकी गुमशुदगी के बारे में शनिवार दोपहर 11 बजे फेसबुक में डाल दी। वहीं गांववासियों ने उसे ढूंढने के प्रयास जारी रखा। जब गांववासी उसे ढूंढते ढूंढते पास लगते जंगल मे गए तो वहां उन्हें अपर्णा देवी की जली हुई लाश मिली। लोगों ने इस बाबत प्रधान को सूचित किया। वहीं पुलिस को सूचित करने पर गंगथ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नूरपुर के डीएसपी नवदीप सिंह ने उक्त घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला की जली लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच गहनता से कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed