{"_id":"5a2c22d14f1c1bf4688c03d9","slug":"131512841937-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, मौत
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लंज (कांगड़ा)। शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक ने लंज में एक महिला को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से डडोली पंचायत निवासी महिला घायल हो गई। बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरी बेसुध महिला को परिजन उपचार के लिए गाड़ी में टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शाम करीब साढे़ पांच बजे डडोली पंचायत की किरण बाला (43) पत्नी सुशील कुमार घर के साथ लगती दुकान में कुछ सामान लेने आई थी तभी रानीताल की ओर से लंज जा रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। सुशील कुमार ने बताया कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। बाइक की टक्कर से महिला बेसुध होकर गिर गई। सुशील अपनी पत्नी को टांडा मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे कि रास्ते में ही किरण ने दम तोड़ दिया। परिवार के अन्य सदस्यों ने इसकी सूचना लंज पुलिस को दी। उधर, लंज चौकी प्रभारी पुष्पिंद्र कुमार ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के बाद घर वालों को सौंप दिया। पुलिस ने धारा 279, 304ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इनसेट
स्टेट हाइवे बनने से हादसों में इजाफा
मृतक महिला को परिवार के सदस्यों को कहना है कि जब से स्टेट हाइवे बना है तब से इस सड़क पर राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। बाइक चालक तेज रफ्तार से चलते हैं, जिसकी वजह से आए दिन यहां पर हादसे होते रहते हैं। जब तक इन पर लगाम नहीं लगेगी। हादसे ऐसे ही होते रहेंगे।