{"_id":"59e79f514f1c1bc1678b6663","slug":"131508351825-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीपी नंबर पूछ खाते से उड़ाए 29 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओटीपी नंबर पूछ खाते से उड़ाए 29 हजार
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परागपुर (कांगड़ा)। अप्पर परागपुर निवासी एक श्रमिक के बैंक खाते से शातिर ने ओटीपी नंबर पूछ कर 29 हजार रुपये उड़ा लिए हैं। पीड़ित व्यक्ति को इसका पता तब चला, जब वह बुधवार को अपनी पासबुक में एंट्री करवाने बैंक गया। पीड़ित अप्पर परागपुर पंचायत निवासी ओंकार सिंह ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसे मोबाइल नंबर 91102091409 से 16 अक्तूबर को फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह बैंक से बोल रहा है और आपके एटीएम की वैधता खत्म हो गई है, इसलिए नए एटीएम कार्ड के लिए अपना आधार कार्ड नंबर लिखवाएं। इस पर ओंकार ने अपना आधार कार्ड नंबर बता दिया। बुधवार को पास बुक में एंट्री करवाने पर उसे खाते से 29 हजार रुपये निकलने का पता चला। श्रमिक ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर उसके साथ धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ कार्रवई की मांग की है। उधर, डीएसपी देहरा एलएम शर्मा ने कहा कि अभी तक उनके पास यह मामला नहीं आया है। मामला आने पर पुलिस हर पहलू से जांच करेगी।
किसी अनजान को न बताएं पासवर्ड
डीएसपी देहरा एलएम शर्मा ने बताया कि अपने मोबाइल में आए ओटीपी मैसेज को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। बैंक और आईआरडीए के नाम पर कोई फोन कॉल आए उसे अनदेखा कर दें। किसी भी सूरत में अपने खाते के बारे में और आधार कार्ड की जानकारी किसी को न दें।
विज्ञापन
किसी अनजान को न बताएं पासवर्ड
डीएसपी देहरा एलएम शर्मा ने बताया कि अपने मोबाइल में आए ओटीपी मैसेज को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। बैंक और आईआरडीए के नाम पर कोई फोन कॉल आए उसे अनदेखा कर दें। किसी भी सूरत में अपने खाते के बारे में और आधार कार्ड की जानकारी किसी को न दें।
विज्ञापन