{"_id":"5b92c00e867a55014042cfc1","slug":"121536344078-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन बीट संसारपुर में कटे खैर के पेड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन बीट संसारपुर में कटे खैर के पेड़
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। वन ब्लॉक संसारपुर टैरेस की वन बीट संसारपुर में खैर के कई पेड़ कटे हैं। इस बात का खुलासा वन विभाग की टीम को गश्त के दौरान हुआ। मौके पर ही टीम ने वन काटुओं का मोबाइल और औजार बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार वन विभाग की तीन वन रक्षकों राजेश कुमार, सुशील कुमार और विनोद कुमार तथा ब्लॉक अधिकारी पूर्ण राम की टीम जब गश्त पर थी तो उन्हें संसारपुर के जंगल में पेड़ काटने का अहसास हुआ। इस पर जब उन्होंने मौके का दौरा किया तो वन काटू वहां से भागने में कामयाब हुए। वहीं टीम को मौके पर खैर का एक कटा पेड़ मिला। इसके अलावा वन काटू मौके पर अपना मोबाइल और अन्य औजार छोड़कर भाग गए। वन विभाग की टीम ने संसारपुर टैरेस पुलिस चौकी में खैर का पेड़ काटने का मामला दर्ज करवाया। वहीं डीएसपी देहरा एलएम शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।