{"_id":"5b65f23b4f1c1b0c718b7db2","slug":"121533407803-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरी कॉलेज में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट, आईं गंभीर चोटें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देहरी कॉलेज में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट, आईं गंभीर चोटें
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। वजीर राम सिंह पठानिया राजकीय महाविद्यालय देहरी के मुख्य गेट पर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान गौरव पठानिया को सिर और बाजू पर गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस के अनुसार सुग भटोली कॉलेज का छात्र गौरव पठानिया निवासी मंगड़ियाल अपनी माइग्रेशन के लिए दोपहर एक बजे के करीब देहरी कॉलेज जा रहा था। उसी समय देहरी कॉलेज से शोभित गुलेरिया, राहुल, आधीश्वर, शिटू और उनके कुछ और साथी देहरी की तरफ आ रहे थे। कॉलेज के मुख्य गेट पर शोभित गुलेरिया उसके साथियों का गौरव पठानिया के साथ टकराव हो गया। किसी पुरानी रंजिश के चलते शोभित और उसके अन्य साथियों ने गौरव से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान किसी तेज हथियार के साथ शोभित ने गौरव पठानिया के सिर पर प्रहार कर दिया। गौरव ने प्रहार को रोकने के लिए अपनी दाहिनी बाजू ऊपर की। इससे उसकी बाजू और सिर पर पर गंभीर चोटें आई हैं। गौरव ने पुलिस चौकी रैहन में शिकायत सौंपी। रैहन पुलिस चौकी के एएसआई दूनी चंद ने बताया कि गौरव की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।