{"_id":"5adb84584f1c1b9e098b5d17","slug":"121524335704-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरा में जन्म एवं मृत्यु के प्रमाण पत्र पर लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देहरा में जन्म एवं मृत्यु के प्रमाण पत्र पर लूट
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरा में जन्म एवं मृत्यु के प्रमाण पत्र के नाम पर लूट
पांच रुपये के बजाय नगर परिषद वसूल रही 100 रुपये
जनगणना निदेशक के औचक निरीक्षण में हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। नगर परिषद देहरा में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है। इन प्रमाण पत्रों की एवज में लोगों से 100 रुपये वसूले जा रहे हैं, जबकि सरकार ने इसके लिए पांच रुपये का रेट निर्धारित किया है।
देहरा नगर परिषद में प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मची इस लूट का खुलासा शनिवार को हिमाचल, पंजाब एवं चंडीगढ़ के जनगणना निदेशक डॉ. अभिषेक जैन के नगर परिषद देहरा के औचक निरीक्षण के बाद हुआ। अभिषेक जैन ने निरीक्षण के दौरान पाया कि नगर परिषद देहरा में पिछले कई वर्षों से जन्म एवं मृत्यु के प्रमाण पत्र की फीस ज्यादा वसूली जा रही है। नगर परिषद सरकार के निर्धारित रेट 5 रुपये के बजाय जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के 100 रुपये लोगों से वसूल रही थी। इसके लिए उन्होंने नगर परिषद को सरकार की निर्धारित फीस ही लेने की सख्त हिदायत दी। वहीं उन्होंने नई बनी तहसीलों, गांवों, वार्डों एवं नगर परिषदों इत्यादि का ब्योरा नोटिफिकेशन सहित जनगणना विभाग को भेजने की सख्त हिदायतें दीं, ताकि सही तरीके से जनगणना के काम में इन सभी चीजों को रिकॉर्ड किया जा सके। इस दौरान नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस संदर्भ में नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि कमेटी की आम सभा में यह फैसला लिया गया था। अब डायरेक्टर के हिदायत के बाद तय रेट ही वसूल किया जाएगा।