{"_id":"5a4531054f1c1bcd6d8b6ad6","slug":"11514483973-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवारना न्यूगल पब्लिक स्कूल में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भवारना न्यूगल पब्लिक स्कूल में चोरी
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भवारना (कांगड़ा)।
न्यूगल पब्लिक स्कूल भवारना में एक चोरी का मामला सामने आया है। चोर दीवार तोड़ कर स्कूल के रखा सामान चोरी कर ले गए हैं। चोर की फुटेज स्कूल में लगे सीसीटीबी कैमरे में आ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार न्यूगल पब्लिक स्कूल भवारना में अज्ञात चोर ने बुधवार रात स्कूल के स्टोर रूम की दीवार तोड़ दी और स्कूल के अंदर आ गया। चोरों ने स्टोर रूम में रखा होम थियेटर और डीवीडी चुरा ली। इसके बाद चोरों ने स्कूल के अन्य तीन चार कमरों के भी ताले तोड़े हैं। जिसका पता स्कूल प्रबंधन को वीरवार को चला। चोरी की घटना का पता चलते ही स्कूल प्रबंधन ने इसकी रिपोर्ट भवारना पुलिस में दर्ज करवा दी है। उधर, थाना प्रभारी भवारना कुलवंत सिंह बताया कि स्कूल में हुई चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस चोर की सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी है।