{"_id":"59fe0be04f1c1bce408b4a8b","slug":"11509821408-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्री व्हीलर-स्कूटी की टक्कर में 5 श्रद्घालु घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थ्री व्हीलर-स्कूटी की टक्कर में 5 श्रद्घालु घायल
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। जयंती माता मंदिर में पंच भीष्म मेले के आखिरी दिन दर्शन करने जा रहे पांच श्रद्धालु थ्री व्हीलर और स्कूटी की टक्कर में घायल हो गए। थाना प्रभारी जसवीर सिंह सैनी के अनुसार जब यह हादसा हुआ, उस समय सभी लोग जयंती माता में दर्शनों के लिए जा रहे थे। पुलिस के अनुसार हादसे के घायलों कछियारी निवासी रीना देवी, प्रेम चंद, विंता देवी, कार्तिक और उड़ीसा निवासी कपलेश्वर साहू को इलाज के लिए टांडा अस्पताल ले जाया गया। जानकारी अनुसार शनिवार को मंदिर में हजारों यात्री दर्शनों के लिए उमड़े थे। इस दौरान मंदिर के साथ नंदरुल रोड पर लगभग जाम था। लोगों की ओर से खड़े किए बेतरतीब वाहनों की वजह से सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया था। कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। रास्ता संकरा होने की वजह से जाम खुलवाने के लिए लंबा समय लग रहा था। स्थानीय लोग खुद मशक्कत कर जाम खुलवा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। हालांकि बाद में बढ़ते ट्रैफिक जाम की सूचना मिलने पर डीएसपी संजीव चौहान खुद मौके पर पहुंचे।