{"_id":"5ae0c3ae4f1c1b320a8b67a1","slug":"111524679598-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यास पुल से छलांग लगा अधेड़ ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यास पुल से छलांग लगा अधेड़ ने दी जान
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
व्यास पुल से छलांग लगाकर अधेड़ ने दी जान
मानसिक रूप से परेशान था 50 वर्षीय बुजुर्ग
अमर उजाला ब्यूरो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के तहत बुधवार दोपहर को एक व्यक्ति ने देहरा में ब्यास नदी पर बने पुल से छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान पूर्ण चंद (50) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार किसी ने पुलिस थाना देहरा में व्यक्ति के पुल से छलांग लगाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक तौर पर परेशान था। डीएसपी देहरा लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।