{"_id":"59ff54b54f1c1b0d698b9a18","slug":"111509905589-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडवाल में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंडवाल में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की चौकी कंडवाल के कंडवाल टोल टैक्स बैरियर के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फर अहमद गुरु पुत्र मोहम्मद मकबूल गुरु निवासी अविकारपुरा, डलगेट श्रीनगर अपनी बाइक नंबर एचपी 39डी-8296 पर सवार होकर जसूर से पठानकोट की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह कंडवाल टोल टैक्स बैरियर के पास पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कंडवाल पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर जाकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर नूरपुर अस्पताल पहुंचा दिया। यह पहला मौका नहीं है, जब यह हादसा हुआ है। इससे पूर्व चंद रोज पहले एक कार भी इसी पेड़ के साथ टकराई थी। इसमें एक महिला की मौत हो गई थी। उधर, डीएसपी मेघनाथ चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
---