फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप

Wed, 12 Jul 2017 10:59 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप
नूरपुर (कांगड़ा)। थाना क्षेत्र नूरपुर के तहत पड़ते एक गांव में एक नाबालिग युवक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवक मंगलवार शाम को घर के पास जंगल में अपनी बकरियां चराने गया हुआ था। इस दौरान आरोपी व्यक्ति भी अपनी बकरियों को चराने के लिए लेकर आया। पीड़ित के मुताबिक वह आराम करने के लिए टियाले पर जाकर लेट गया। इस दौरान आरोपी ने उसके हाथ बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी इसके बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। जैसे तैसे पीड़ित अपने घर पहुंचा और अपने परिजनों को सारी बात बताई। उधर, डीएसपी मेघनाथ चौहान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 377, 506 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed