{"_id":"5a5cea094f1c1b67268b498b","slug":"101516038665-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े तस्करों को पकड़ेगी पुलिस : एसपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़े तस्करों को पकड़ेगी पुलिस : एसपी
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। नवनियुक्त एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि नशा तस्करों और खनन माफिया को खत्म करने के लिए जिला भर में अभियान चलाया जाएगा। धर्मशाला में क्राइम मीटिंग के बाद प्रेस वार्ता में एसपी ने कहा कि नशा तस्करों और खनन माफिया की बड़ी मछलियों को पकड़कर खत्म किया जाएगा। छोटे लोगों के बजाय बड़े सरगनाओं को पुलिस पकड़ेगी। एसपी ने कहा कि कोई भी क्राइम जागरूकता से खत्म किया जाएगा। पुलिस जिला भर में जागरूकता अभियान चलाएगी। आम आदमी को अभियान से जोड़ा जाएगा। कोई भी व्यक्ति 100 नंबर डायल कर या एसएचओ, डीएसपी या मुझे फोन कर क्राइम से संबंधित कोई भी जानकारी दे सकता है। व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी। उधर, स्टोन क्रशरों की चेकिंग का अभियान भी पुलिस शुरू करने जा रही है।
इनसेट
युवाओं को दिखाएंगे सीडी
जिला कांगड़ा में नशे और सड़क दुर्घटनाओं के बारे में आम जनता और युवाओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता को लेकर बनाई गई सीडी दिखाई जाएगी। गली-चौराहों और चैनलों पर सीडी दिखाकर लोग जागरूक किए जाएंगे। प्रचार सामग्री को स्कूलों और कॉलेजों सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में दिखाया जाएगा। युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के लिए कैंपों का आयोजन किया जाएगा। सड़क सुरक्षा के तहत एक सप्ताह तक लोगों को जागरूक किया जाएगा। लोगों को यातायात नियमों के बारे जागरूक किया जाएगा।
ज्यादा दिन घर से बाहर जाने पर थाने में सूचित करें
जिला कांगड़ा में चोरियों को रोकने के लिए पंजाब पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा। अगर कोई मकान मालिक कई दिन के लिए बाहर जाता है तो अपने संबंधित थाना में इसके बारे जानकारी दे।
विज्ञापन
मैक्लोडगंज के लिए ट्रैफिक प्लान
एसपी ने कहा कि पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है। वीकएंड पर मैक्लोडगंज में भारी यातायात के दबाव के चलते ट्रैफिक समस्या बढ़ जाती है। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई होगी।