फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   crime

ढाबे में गल्ले से ग्राहक ने उड़ा लिए पैसे

Wed, 05 Feb 2020 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime
चामुंडा (कांगड़ा)। चामुंडा के पास डाढ़ में एक युवक ने खाना खाने के बाद ढाबे के गल्ले पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना दोपहर करीब 2 बजे घटी। युवक ने ढाबे में मीट चावल खाए। इसी बीच मालिक बर्तन धोने के लिए बाहर निकल गया। इतने में ही युवक ने गल्ले में से 400 रुपये चुरा लिए। ढाबे वाला बर्तन धोकर जब वापस आया तो उसने देखा कि उसके गल्ले पर झूठे चावल लगे थे। उसका माथा ठनका तो उसने अपना गल्ला खोला तो उसमें भी झूठे चावल पड़े थे।
विज्ञापन

मालिक ने युवक से पूछा तो आनाकानी करने लगा तो और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ट्रैफिक एचसी वीरेंद्र सिंह और आरक्षी कपिल को बुलाया गया। जब युवक की तालाशी ली गई तो उसने 400 रुपये गल्ले से निकालने की बात स्वीकार की। आरोपी युवक पालमपुर में एक फास्ट फूड कॉर्नर में काम करता है। योल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed