फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   crime

देहरा में संदिग्ध हालत में मिला युवती का शव

Sat, 28 Sep 2019 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना देहरा के कुदली हार की ठाकुरद्वारा पंचायत में संदिग्ध हालात में एक युवती का शव मिला। शव की पहचान रीति कुमारी (24) पुत्री राज कुमार निवासी ठाकुरद्वारा पांजला के रूप में हुई है। युवती 24 सितंबर को घर से लापता हो गई थी, जबकि 27 नवंबर को युवती की शादी होनी थी। इधर, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया। डीएसपी देहरा रणधीर सिंह राणा ने बताया कि शव पर चोट के कोई निशान अभी नजर नहीं आए हैं। इसलिए जब तक पोस्टमार्टम की अंतिम रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक मौत के कारणों पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं लड़की के पिता राजकुमार का आरोप है कि उनकी लड़की की हत्या की गई है और शव को यहां सुनसान नाले में फेंक दिया गया है। परिजनों ने हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने युवती के परिजनों की ओर से शक जताए जाने पर उसके गांव के एक युवक को मौत के इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था, परंतु पुलिस ने आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि नहीं की है। 24 सितंबर को युवती लापता हो गई थी। परिजनों ने देर रात युवती के गुम होने की शिकायत देहरा थाने में दर्ज करवा दी थी। उसी दिन से देहरा पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार सुबह गांव वाले उसे तलाश करते हुए बरसाती नाले के पास पहुंचे और शव को नाले में देखा। लोगों ने तुरंत देहरा पुलिस को सूचित कर दिया। लड़की के परिजनों से बात करने पर पता चला कि लड़की की 27 नवंबर को शादी होने जा रही थी और दो नवंबर को उसकी रिंग सेरेमनी थी। पता चला कि रीति ने जेबीटी प्रवेश परीक्षा भी पास कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed