{"_id":"6ada5daa7bed73f4350d9499","slug":"allegations-of-being-pressured-to-purchase-gas-piping-under-the-pretext-of-kyc-kangra-news-c-95-1-kng1004-262853-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: केवाईसी के नाम पर गैस पाइप खरीदने का दबाव बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: केवाईसी के नाम पर गैस पाइप खरीदने का दबाव बनाने का आरोप
Fri, 23 Oct 2026 11:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। घरेलू गैस कनेक्शन की केवाईसी करवाने पहुंचे उपभोक्ताओं ने नूरपुर स्थित गैस एजेंसी कार्यालय में 190 रुपये की गैस पाइप खरीदने के लिए बाध्य करने का आरोप लगाया है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि पाइप के पैसे लेने के बावजूद उन्हें रसीद भी नहीं दी जा रही है। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं को अपने कनेक्शन की केवाईसी पूरी करवाने के निर्देश दिए हैं। केवाईसी पूरी नहीं होने के कारण कई उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के लिए ओटीपी नहीं मिल रहा है। ऐसे में वे केवाईसी करवाने के लिए गैस एजेंसी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
उपभोक्ता कौशल्या देवी, कांता शर्मा, सीमा देवी, संजना देवी, आशीष और सुधीर सहित अन्य ने आरोप लगाया कि केवाईसी करवाने के दौरान उनसे 190 रुपये की गैस पाइप खरीदने को कहा जा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पाइप खरीदने के लिए मजबूर किए जाने के साथ ही भुगतान की रसीद भी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
शिकायत की होगी जांच
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि विभागीय कर्मचारी उपभोक्ताओं के घर जाकर गैस पाइप की जांच करते हैं। पाइप कटी या फटी होने पर उसे बदलना जरूरी होता है। नूरपुर में उपभोक्ताओं को गैस पाइप खरीदने के लिए बाध्य करने की शिकायत की जांच की जाएगी। उपभोक्ता विभाग से गैस पाइप खरीदने पर उसकी रसीद अवश्य लें।