{"_id":"5d6eacf28ebc3e93da786a43","slug":"crime-kangra-news-sml3062249110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा: तीन आरोपियों ने वापस ली जमानत याचिका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा: तीन आरोपियों ने वापस ली जमानत याचिका
Wed, 04 Sep 2019 06:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा फर्जीवाड़े में गिरफ्तार आरोपियों की लगातार रद्द हो रहीं जमानत याचिकाओं के कारण मंगलवार को तीन आरोपियों ने अपनी जमानत याचिका वापस ले ली। इन तीन आरोपियों में दो आरोपी हरियाणा, जबकि एक राजस्थान का था।
विज्ञापन
पुष्टि करते हुए एसआईटी के प्रमुख डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने बताया कि मंगलवार को तीन आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन उन्होंने अपनी याचिका को विड्रा कर लिया। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों में आशीष (राजस्थान), जयदीप और अनूप (हरियाणा) शामिल हैं।
विज्ञापन