फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Couples will get 10% discount in corporation hotels on Karva Chauth.

Kangra News: करवाचौथ पर निगम के होटलों में दंपती को मिलेगी 10 फीसदी छूट

Thu, 09 Oct 2025 02:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Couples will get 10% discount in corporation hotels on Karva Chauth.
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के होटलों में नवविवाहित जोड़ों के लिए करवाचौथ व्रत पर 10 फीसदी छूट देगा। यह ऑफर 9 और 10 अक्तूबर को मिलेगा। इसमें करवाचौथ पर महिलाओं के लिए सरगी की व्यवस्था रहेगी। 10 अक्तूबर को मेहमानों को स्पेशल व्रत थाली भी निगम के होटलों में उपलब्ध करवाई जाएगी। दंपती में महिलाओं को 10 अक्तूबर को सुबह 3-4 बजे सरगी उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसमें फिरनी, फ्रूट, दूध का गिलास, गुलाब जामुन शामिल होंगे। ड्राई फ्रूटस, पुना और सुहागी की व्यवस्था नकद भुगतान पर उपलब्ध रहेगी। करवाचौथ पर रात को चंद्रमा पूजन के समय अर्घ्य/पूजा थाली, करवा आवश्यक पूजन सामग्री सहित कम्प्लीमेंट्री आधार पर होटल स्तर पर उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं, रात को स्पेशल व्रत थाली दी जाएगी, जिसका भुगतान करना होगा। एचपीटीडीसी धर्मशाला के एजीएम कैलाश ठाकुर ने बताया कि करवाचौथ पर नवविवाहित जोडों के लिए 10 फीसदी छूट का ऑफर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed