फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Corporation earned Rs 16 lakh before Cricket World Cup

Kangra News: क्रिकेट विश्व कप से पहले निगम ने की 16 लाख की कमाई

Fri, 29 Sep 2023 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 29 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Corporation earned Rs 16 lakh before Cricket World Cup
धर्मशाला। दुनिया भर में अपनी खुदसूरती का लोहा मनवा चुके एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में अगले माह होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट मैचों के कारण नगर निगम ने 16 लाख रुपये की कमाई कर ली है। नगर निगम धर्मशाला क्षेत्र के प्रमुख स्थलों पर विश्व कप की ब्रांडिंग करने के लिए एचपीसीए ने निगम के पास 16 लाख रुपये जमा करवाए। एचपीसीए ने इस दौरान पूरे महीने के लिए मैचों से संबंधित होर्डिंग्स लगाने के लिए नगर निगम से अनुमति ली है।
विज्ञापन

इस समय शहर के अधिकतर रेन शैल्टरों सहित अन्य प्रमुख स्थलों को ब्रांडिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे नगर निगम ने एक माह में ही विज्ञापनों से लाखों की कमाई कर ली है। इस तरह से बड़े आयोजनों से तरह निगम को काफी फायदा होगा और आय में भी बढ़ोतरी होगी। जानकारी के अनुसार नगर निगम धर्मशाला ने विज्ञापनों के लिए शहर को तीन श्रेणियों में बांटा है।
विज्ञापन

इसके तहत भागसूनाग, मैक्लोडगंज, गांधी पार्क, नगर निगम कार्यालय और कोतवाली बाजार को पहली श्रेणी में रखा गया है। वहीं डीसी कार्यालय के समीप क्षेत्र, शिक्षा बोर्ड कार्यालय के समीप, क्रिकेट स्टेडियम, चरान चौक, पोस्ट ऑफिस को दूसरी श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा खनियारा रोड, पटोला, सिद्धवाड़ी, रक्कड़, मोहली रोड, कैंट रोड, बाईपास रोड मैक्लोडगंज से सकोह और शीला चौक को तीसरी क्षेणी में रखा गया गया। पहली श्रेणी के दाम सबसे अधिक रहेंगे। उधर, नगर निगम धर्मशाला के मेयर ओंकार नैहरिया ने बताया कि क्रिकेट विश्व कप की ब्रांडिंग के लिए एचपीसीए धर्मशाला ने नगर निगम को 16 लाख रुपये दिए हैं। इसके तहत एक माह तक शहर के विभन्न स्थलों पर बड़े बैनर और होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। इसके लिए निगम की ओर से एचपीसीए को अनुमति दी गई है। इससे नगर निगम की आय में बढ़ोतरी होगी, जो शहर के विकास के काम आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed