{"_id":"62b8aa9b94579c137a0d241b","slug":"corona-raised-concern-131-active-cases-reached-with-13-new-cases-kangra-news-sml4133677166","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक रैलियों के बाद कांगड़ा में बढ़े कोरोना के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक रैलियों के बाद कांगड़ा में बढ़े कोरोना के मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जिले में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है। रविवार को कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले आने के साथ ही अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 131 पहुंच गई है। मई महीने की साप्ताहिक संक्रमण दर 0.8 से बढ़कर पिछले सप्ताह 6.9 फीसदी पहुंच गई है।
कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ समय से जिला कांगड़ा में कोविड के नए मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तीन जून को जिला कांगड़ा में जहां मात्र 10 एक्टिव केस थे, वहीं 25 जून को इनकी संख्या बढ़कर 119 हो गई है।
उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह दो मरीजों को कोविड की वजह से अपनी जान भी गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि 12 वर्ष से ऊपर सभी पात्र लोग अपनी कोरोना वैक्सीनेशन करवाना सुनिश्चित करें। विशेषकर 60 साल से ऊपर सभी लोगों को सलाह दी जाती है कि बूस्टर डोज लगवाना सुनिश्चित करें। स्वयं भी सुरक्षित रहें तथा औरों को भी सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
आईएलआई के लक्षण हैं तो खुद को करें आइसोलेट
विभिन्न अस्पतालों में आईएलआई (इन्फलुएंजा जैसी बीमारी) के लक्षणों के साथ आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने सभी कांगड़ा निवासियों से अपील की है कि वह कोविड से बचने के लिए कोविड अनुरूप व्यवहार का कड़ाई से पालन करें। मास्क पहनें, दो गज की दूरी बनाए रखें, समय-समय पर अपने हाथों को साबुन तथा पानी से धोते रहें। उन्होंने बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति में आईएलआई जैसे लक्षण पाए जाते हैं, तो वे तुरंत खुद को आइसोलेट कर लें। इसके साथ ही वह नजदीक के स्वास्थ्य संस्थान में जाकर अपना कोविड टेस्ट करवाएं। इन लक्षणों को छिपाने से हम अपने साथ-साथ अपने परिवार और अन्य लोगों की सेहत को भी खतरे में डाल रहे हैं ।